, ,

EOW और लोकायुक्त में अफसरों के तबादले, जबलपुर-उज्जैन-ग्वालियर के SP बदले

Author Picture
Published On: 2 July 2025

भोपाल, EOW News | मध्य प्रदेश सरकार (MP Govt) ने मंगलवार देर रात राज्य पुलिस सेवा के 10 अधिकारियों के तबादले कर दिए। ये तबादले लोकायुक्त और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) में किए गए हैं। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में जबलपुर, उज्जैन और ग्वालियर में पदस्थ लोकायुक्त एसपी बदले गए हैं। वहीं, EOW जबलपुर और उज्जैन में भी नए एसपी की पोस्टिंग की गई है।

ये हैं अहम तबादले

  • राजेश कुमार मिश्रा को एसपी लोकायुक्त ग्वालियर से हटाकर एआईजी पुलिस मुख्यालय (PHQ) भेजा गया है।

  • समर वर्मा, एएसपी जबलपुर अब एसपी EOW उज्जैन बनाए गए हैं।

  • अनिल विश्वकर्मा, एसपी लोकायुक्त उज्जैन अब एसपी EOW जबलपुर होंगे।

  • संजय साहू, एसपी लोकायुक्त जबलपुर अब एआईजी PHQ होंगे।

  • पल्लवी त्रिवेदी, एआईजी EOW मुख्यालय भोपाल को एआईजी PHQ में पोस्टिंग मिली है।

  • सुनील पाटीदार, एआईजी EOW भोपाल अब एसपी लोकायुक्त रीवा होंगे।

  • अंजुलता पटले, उप सेनानी, छठवीं वाहिनी SAF जबलपुर को एसपी लोकायुक्त जबलपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • यास्मीन जहरा जमाल, एएसपी क्यूडी पुलिस मुख्यालय (PTC भौंरी) को एआईजी PHQ पदस्थ किया गया है।

  • निरंजन शर्मा, एएसपी ग्वालियर अब एसपी लोकायुक्त ग्वालियर होंगे।

  • आनंद यादव, एएसपी, उपायुक्त जोन-4, नगरीय पुलिस इंदौर को एसपी लोकायुक्त उज्जैन की जिम्मेदारी मिली है।

27 जून को हुए थे 39 अधिकारियों के तबादले

इससे पहले 27 जून को गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के 39 अधिकारियों के तबादले किए थे। इनमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उप सेनानी स्तर के अधिकारी शामिल थे। इन अफसरों की पोस्टिंग विभिन्न जिलों, रेडियो शाखा, अजाक, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल और SAF बटालियनों में की गई थी।

इन तबादलों को लेकर पुलिस महकमे में हलचल है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कुछ और अहम फेरबदल हो सकते।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp