,

भोपाल के कई इलाकों में आज बिजली गुल, सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अलग-अलग समय पर कटौती

Author Picture
Published On: 28 February 2026

राजधानी भोपाल में बिजली वितरण कंपनी द्वारा मेंटेनेंस और लाइन सुधार कार्य के चलते आज शहर के कई इलाकों में निर्धारित समय पर बिजली सप्लाई बंद रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक शटडाउन रहेगा। विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है। सुबह 9 बजे से 11 बजे के बीच विधान एलिना, शिवालय, गिरधर परिसर, मंगेश हाइट्स, विनीत कुंज बी सेक्टर, पार्क सेरेना कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इन इलाकों में ट्रांसफार्मर और लाइन में सुधार कार्य किया जाएगा।

सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक पुतलीघर, इंद्रा नगर, न्यू राजीव नगर, वसुंधरा कॉलोनी, पीएंडटी कॉलोनी और हाउसिंग बोर्ड टीला क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी। अधिकारियों के अनुसार यहां लाइन शिफ्टिंग और आवश्यक मरम्मत कार्य प्रस्तावित है।

भोपाल: लंबा शटडाउन

रिवेरा टाउन, सुरुचि नगर, निवेश नगर और बेहटा गांव में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सप्लाई प्रभावित रहेगी। वहीं चमन प्लाजा, इंद्रपुरी बी सेक्टर, अप्सरा कॉम्पलेक्स, सीपीआरआई कॉलोनी, डीके टॉवर, गिरनार कॉम्पलेक्स, छत्रसाल नगर और गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

पुलिस हाउसिंग से न्यू मार्केट तक असर

सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक पुलिस हाउसिंग, नया गांव, गौतम नगर, आकृति गार्डन, कम्फर्ट प्लाजा, गोमती कॉलोनी, डीके सुरभि, सीएसडी कॉलोनी, पुलिस रेडियो कॉलोनी और प्रेमपुरा में बिजली नहीं रहेगी। इसके अलावा सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक हैप्पी होम्स, एमएलए रेस्ट हाउस, मालवीय नगर और न्यू मार्केट क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

दोपहर 12 से 4 बजे तक अंतिम चरण

दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच फॉरच्यून कस्तूरी, सागर हाइट्स, दीपक सोसायटी, अक्षत होम्स, निखिल बंगलो, शहस्त्र बाहु नगर और कोरलवुड इलाके में बिजली कटौती की जाएगी। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे जरूरी काम पहले निपटा लें और वैकल्पिक व्यवस्था कर लें।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp