, ,

MP युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव के नतीजे घोषित, इंटरव्यू के बाद होगी आधिकारिक घोषणा

Author Picture
Published On: 6 November 2025

MP युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव के नतीजे गुरुवार को घोषित कर दिए गए। इस बार के चुनाव में प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष पदों के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी की गई थी। घोषित नतीजों के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में जबलपुर के यश घनघोरिया ने सबसे ज्यादा 3,13,730 वोट हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है।

उनके बाद भोपाल के अभिषेक परमार 2,38,780 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, सीधी के देवेन्द्र दादू को 27,566 वोट मिले और वे तीसरे स्थान पर रहे। ग्वालियर के शिवराज यादव को 19,824 वोट मिले और वे चौथे स्थान पर रहे।

इंटरव्यू के बाद होगी आधिकारिक घोषणा

चुनाव समिति की ओर से बताया गया है कि प्रदेश अध्यक्ष पद की आधिकारिक घोषणा इंटरव्यू प्रक्रिया के बाद की जाएगी। यानी अंतिम नतीजे जल्द ही औपचारिक रूप से जारी होंगे।
भोपाल ग्रामीण की कमान राहुल मंडलोई को मिली इस चुनाव में जिले और विधानसभा स्तर पर भी नए पदाधिकारियों का चयन हुआ है। भोपाल ग्रामीण जिला अध्यक्ष के रूप में राहुल मंडलोई का नाम सामने आया है। मंडलोई को उनके क्षेत्र में युवाओं का मजबूत समर्थन मिला।

युवा कांग्रेस में नई ऊर्जा की उम्मीद

चुनाव परिणामों के बाद प्रदेशभर में युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। संगठन के नेताओं का कहना है कि नई टीम के आने से प्रदेश में युवा कांग्रेस को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी। अब सबकी निगाहें इंटरव्यू प्रक्रिया और अंतिम नतीजों पर टिकी हैं, जिसके बाद यह साफ होगा कि मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस की कमान आखिरकार किसके हाथ में जाएगी।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp