, , ,

MP बीजेपी में बड़े बदलाव के संकेत, संगठन और कैबिनेट में हो सकता है फेरबदल

Author Picture
Published On: 20 September 2025

MP में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में बड़े बदलाव के संकेत सामने आ रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की लगातार अलग-अलग मुलाकातें और दिल्ली से होने वाली अहम यात्राएं राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का विषय बनी हुई हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि संगठन और मंत्रिमंडल दोनों स्तरों पर बदलाव की तैयारी चल रही है।

राज्य भाजपा नेतृत्व की तरफ से कई वरिष्ठ नेताओं की दिल्ली और भोपाल में अहम बैठकें हुई हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की हालिया मुलाकात को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें पार्टी की रणनीति और आगामी बदलाव पर चर्चा हुई।

अहम मुद्दों पर चर्चा

इसी बीच राज्य के कई दिग्गज नेता जैसे हितानंद शर्मा और हेमंत खंडेलवाल दिल्ली से लौटे हैं। माना जा रहा है कि उनकी दिल्ली यात्रा पार्टी नेतृत्व के साथ संवाद और मार्गदर्शन के लिए की गई थी। इसके अलावा, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री स्तर से लेकर केंद्रीय नेताओं तक कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

भोपाल में भी राजनीतिक गतिविधियां तेज रही हैं। हेमंत खंडेलवाल की महामहिम राज्यपाल से मुलाकात को लेकर चर्चा है कि यह भी भविष्य की कैबिनेट रणनीति और संगठनात्मक फेरबदल से जुड़ा हो सकता है।

बदलावों का असर

भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश भी भोपाल पहुंचे हुए हैं। उनकी मौजूदगी को पार्टी कार्यकर्ताओं और राजनीतिक विश्लेषकों ने आगामी बदलाव की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि संगठन और मंत्रिमंडल में बदलाव से पार्टी को आगामी चुनाव और रणनीति में मजबूती मिलने की उम्मीद है। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज है कि इन बदलावों का असर राज्य के संगठनात्मक ढांचे और मंत्रिमंडल के कार्यों पर नजर आएगा। राजनीतिक पर्यवेक्षक मानते हैं कि अगर यह बदलाव होते हैं तो यह पार्टी की दिशा और प्रशासनिक कार्यशैली दोनों में नए समीकरण बनाएंगे।

अभी तक पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन लगातार हो रही बैठकें और वरिष्ठ नेताओं की गतिविधियां साफ संकेत दे रही हैं कि मध्य प्रदेश भाजपा में कुछ बड़ा होने वाला है। आगामी हफ्तों में इस पर और स्पष्टता मिलने की उम्मीद है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp