, ,

सतना में सृजन शिक्षक सम्मान समारोह, दीप प्रज्वलन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

Author Picture
Published On: 19 January 2026

सतना जिले में शिक्षा जगत के लिए एक प्रेरक और सम्मानजनक आयोजन देखने को मिला, जब बंसल ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन की ओर से सृजन शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम होटल श्री शाइन, बस स्टैंड सतना में आयोजित हुआ, जहां जिलेभर से आए करीब 250 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता कर आयोजन को गरिमामय बनाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर सुभाष मिश्रा ने गणेश प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी कंचन श्रीवास्तव, डीपीसी विष्णु त्रिपाठी और शिक्षाविद आर एन त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।

सतना में सृजन शिक्षक सम्मान समारोह

समारोह के दौरान उपस्थित सभी शिक्षकों और शिक्षिकाओं को बंसल ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर शिक्षकों के चेहरे पर उत्साह और आत्मगौरव साफ नजर आया। कई शिक्षकों ने इसे अपने लंबे शिक्षकीय जीवन की एक यादगार उपलब्धि बताया।

शिक्षा की गुणवत्ता पर हुआ विचार-विमर्श

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और बदलते शैक्षणिक परिवेश पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पढ़ाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों से भी जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।

बंसल ग्रुप की पहल को मिला सराहना

अतिथियों और शिक्षकों ने बंसल ग्रुप की इस पहल की खुले दिल से सराहना की। उनका कहना था कि ऐसे आयोजन शिक्षकों को प्रोत्साहन देते हैं और उनके कार्य के प्रति समाज में सम्मान की भावना को और मजबूत करते हैं। इस सफल आयोजन में बंसल ग्रुप के आयोजक प्रोफेसर मोहित नायक, प्रोफेसर एन डी पाल, प्रोफेसर सतीश तिवारी और प्रोफेसर आशुतोष मिश्रा का विशेष योगदान रहा। आयोजन की सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं और गरिमामय वातावरण के लिए सभी उपस्थितजनों ने आयोजकों की प्रशंसा की।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp