भोपाल | मध्य प्रदेश भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है। इस खूबसूरत राज्य की अनोखी संस्कृति और परंपरा हमेशा से ही लोगों को आकर्षित करने का काम करती आई है। मध्य प्रदेश की खूबसूरती पर्यटकों के बीच इस कदर प्रचलित है कि यहां हमेशा ही सैलानियों की भीड़ देखने को मिलती है।
हिंदुस्तान का दिल कहलाने वाला यह राज्य इतना खूबसूरत है ये कभी भी पर्यटकों को निराश नहीं करता है। हर दिन यहां हजारों देसी विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। अगर आप भी मध्य प्रदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपके यहां के कुछ खूबसूरत से स्थान के बारे में बताते हैं। रतलाम यहां का एक बहुत ही प्रसिद्ध शहर है चलिए यहां के कुछ स्थानों के बारे में जान लेते हैं।
खरमौर पक्षी अभ्यारण्य
अगर आप रतलाम में किसी सबसे अच्छी जगह घूमने के बारे में सोच रहे हैं तो खरमोर पक्षी अभयारण्य जा सकते हैं। तेरा वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में पहले इस अभ्यारण में आपको एक से बढ़कर एक खूबसूरत स्थान का दीदार करने को मिलेगा। 1983 में इस सेंचुरी की स्थापना की गई थी। ये सेंचुरी यहां के सैलाना गांव में आती है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह स्वर्ग से कम नहीं है। जुलाई से सितंबर के बीच यहां घूमने का सबसे बेहतरीन समय होता है।
कैक्टस गार्डन
अगर कोई अनोखी जगह एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो रतलाम का कैक्टस गार्डन बहुत फेमस है। यह गार्डन 50 साल पुराना है और यह जिस उद्यान में बना हुआ है वह 200 साल पुराना है। इस गार्डन में आपको भारतीय के अलावा विदेशी कैक्टस भी देखने को मिल जाएंगे।
ढोलवाड़ बांध
अगर आप प्रकृति के बीच समय गुजारना चाहते हैं तो यह बहुत ही फेमस जगह है। विदेशी पर्यटकों को यह जगह हमेशा से ही आकर्षित करती आई है। यहां पर आपको आसपास हरियाली ही हरियाली दिखाई देगी जो आपका दिल जीत लेगी। यहां अधिकतर आसपास के लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं। यहां सूर्यास्त का नजारा काफी शानदार होता है।
