, ,

मुरैना में जीतू पटवारी का जोरदार स्वागत, किसान-मजदूर महापंचायत में उमड़ा जनसैलाब

Author Picture
Published On: 21 September 2025

मुरैना आज कांग्रेसजनों और किसानों-मजदूरों के जोश से गूंज उठा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आगमन पर जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया गया। इसी मौके पर आयोजित किसान खेत न्याय यात्रा और विशाल किसान-मजदूर महापंचायत में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। महापंचायत के मंच से किसानों और मजदूरों की आवाज बुलंद हुई तो वहीं कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर जमकर निशाना साधा।

यह लोग रहे मौजूद

महापंचायत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, किसान नेता चौ. राकेश टिकैत, अखिल भारतीय किसान महासभा के उपाध्यक्ष चौ. अमराराम, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव बादल सरोज और कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके अलावा विधायक फुल सिंह, पंकज उपाध्या, दिनेश गुर्जर, सुरेश राजे, सतीश सिकरवार, साहब सिंह गुर्जर और पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव समेत अनेक जनप्रतिनिधि मंच पर दिखाई दिए।

सीएम पर हमला

अपने संबोधन में जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया की भाषा में मर्यादा और गरिमा होनी चाहिए, लेकिन “चप्पल, जूते, चोरी और नशे” जैसे शब्द उनकी सोच और व्यक्तित्व को दर्शाते हैं। पटवारी ने लाड़ली बहना योजना का मुद्दा उठाते हुए कहा कि महिलाओं को वादा किए गए 3000 रुपये प्रतिमाह की जगह केवल 1200 रुपये मिल रहे हैं। इसे उन्होंने महिलाओं के साथ धोखा और उनका अपमान करार दिया।

उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि बाकी 1800 रुपये कहां गए? क्या यह सीधी चोरी नहीं है? पटवारी ने कहा कि महिलाओं का सच्चा सम्मान तभी होगा जब उन्हें पूरे 3000 रुपये दिए जाएंगे। अन्यथा सरकार के हर बयान को महिलाओं के सम्मान के बजाय उनके अपमान के रूप में देखा जाएगा।

समस्याओं पर की बात

महापंचायत में किसानों और मजदूरों ने भी अपनी समस्याएं खुलकर सामने रखीं। वक्ताओं ने कहा कि खेती की लागत बढ़ रही है, लेकिन आमदनी घट रही है। मजदूरों को भी रोजगार और मजदूरी को लेकर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर पटवारी ने आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी किसानों और मजदूरों की आवाज हर मंच पर उठाएगी और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp