इंदौर | रेवती रेंज में शनिवार को ‘एक बगिया मां के नाम’ अभियान की शुरुआत हुई। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने पौधरोपण कर कहा, “इंसान कोई भी मशीन बना ले, पर ऑक्सीजन नहीं बना सकता।” उन्होंने कहा कि पिछले साल 12.40 लाख पौधे लगाने पर इंदौर बधाई का पात्र है। धरती का तापमान बढ़ रहा है, ज़मीन बंजर हो रही है। इसका मुख्य कारण पेड़ों की कटाई है।
यादव बोले, “पक्षी को दाना बंगला नहीं, पेड़ दे सकता है। धरती पर सबसे बड़ा संतुलन पेड़ों से है। हर व्यक्ति एक पेड़ अपनी मां के नाम जरूर लगाए।”
‘मिशन लाइ’ को दोहराया
इस दौरान वहां मौजूद जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् की पंक्तियां ‘सुजलाम्, सुफलाम्, मलयज शीतलाम्’ हरी-भरी धरती का प्रतीक हैं। ‘एक पेड़ मां के नाम’ इस सोच को जमीन पर उतारने का संकल्प है।” मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की पहल ‘मिशन लाइ’ को भी दोहराया। इसमें ऊर्जा संरक्षण, जल बचाव, कचरा प्रबंधन और ई-वेस्ट निपटान पर ज़ोर दिया गया है।
जयतु प्रकृति, जयतु भारतम् 🌳🇮🇳
पीएम श्री @narendramodi जी के #एक_पेड़_मां_के_नाम लगाने के आह्वान पर देश ने बढ़-चढ़कर इस अभियान में भाग लेते हुए पृथ्वी को हरा-भरा बनाने के लिए पौधरोपण किया है।
इस अभियान के अंतर्गत आज उज्जैन रोड स्थित रेवती रेंज की पावन धरा पर 51,000 पौधे रोपे… pic.twitter.com/Ro0o7xn5Xa
— Bhupender Yadav (@byadavbjp) July 12, 2025
मंत्री विजयवर्गीय ने कही ये बात
इस मौके पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “भूपेंद्रजी भाजपा के सबसे लो-प्रोफाइल लेकिन हाई-परफॉर्मेंस नेता हैं। जहां भी जाते हैं, पार्टी को विजय दिलाते हैं। पिछले साल लगाए 12.40 लाख पौधे आज भी लहलहा रहे हैं। यहां अलग-अलग समाजों ने ‘वन नाम’ बनाकर पेड़ लगाए हैं। नर्सरी भी स्थापित की गई है।” रेवती रेंज में अब मेडिटेशन सेंटर बनाया जाएगा। हरे पेड़ों के बीच ध्यान-साधना एक अलग आध्यात्मिक अनुभव देगा। यह स्थान धर्म-अध्यात्म का केंद्र बनेगा।
“एक पेड़ माँ के नाम” — एक भावनात्मक समर्पण, एक हरित संकल्प।#EkPedMaaKeNaam #एक_पेड़_माँ_के_नाम#IndoreGreenMission#GreenIndore#EnvironmentForAll#TreePlantationDrive pic.twitter.com/scPFfYLTI8
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) July 12, 2025
बताया पेड़ों का महत्व
विजयवर्गीय ने बच्चों से संवाद कर उन्हें पेड़ों का महत्व बताया। बोले कि मां का जितना बड़ा हृदय होता है, उतने पेड़ हमें लगाने चाहिए। पिछले साल 51 लाख लगाए, यह भी कम हैं।” उन्होंने कहा कि पेड़ों की यह हरियाली आने वाली पीढ़ियों की धरोहर है। यह सिर्फ पर्यावरण नहीं, संस्कार का भी सवाल है।
कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी, मंत्री तुलसी सिलावट, बीएसएफ के जवान, पर्यावरण प्रेमी, स्कूली छात्र और अनेक संगठन शामिल हुए। सबने पौधरोपण में भागीदारी निभाई।
