,

भागीरथपुरा हादसा: हालत में सुधार, नए मरीजों का एडमिशन रुक; पानी के सैंपल में कोई गड़बड़ी नहीं

Author Picture
Published On: 19 January 2026

भागीरथपुरा में डायरिया से प्रभावित मरीजों की स्थिति में अब धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल रहा है। रविवार को दो नए मरीज डायरिया के लिए आए, लेकिन उनकी स्थिति स्थिर होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं पड़ी। शनिवार को अस्पताल में 16 मरीज भर्ती थे, जिनमें से एक को डिस्चार्ज कर दिया गया। वर्तमान में 9 मरीज सामान्य वार्ड में हैं, जबकि 6 मरीज आईसीयू में हैं। इनमें से 3 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।

भागीरथपुरा हादसे के बाद अब तक कुल 447 मरीज एडमिट हो चुके हैं। इनमें से 432 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। इस दुखद हादसे में अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत किया गया है।

भागीरथपुरा हादसा

रविवार दोपहर करीब 30% क्षेत्र में कुछ समय के लिए पानी सप्लाई किया गया। इस दौरान चार सैंपल लिए गए और उनकी प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार पानी सुरक्षित पाया गया। इसके पूर्व 13 जनवरी को भी पानी सप्लाई के दौरान 10 सैंपल टेस्ट किए गए थे, जिनकी रिपोर्ट में सभी सैंपल नॉर्मल पाए गए। पानी की रिपोर्ट सामान्य आने के बावजूद इलाके के लोग अभी भी पानी का उपयोग नहीं कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लगातार लोगों को सलाह दी है कि वे पानी को उबालकर ही पिएं और केवल सुरक्षित स्रोतों से ही पानी का इस्तेमाल करें।

स्वास्थ्य विभाग की निगरानी

स्वास्थ्य विभाग ने इलाके में निगरानी और एडवाइजरी जारी रखी है। टीम ने अस्पतालों और प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत की है ताकि किसी भी नए मरीज की तुरंत देखभाल की जा सके। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे संक्रमण से बचाव के लिए स्वच्छता का ध्यान रखें और उचित सावधानियां अपनाएं।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp