इंदौर | मध्य प्रदेश के इंदौर से वाकई एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने ऐसे जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है जिनका शरीर एक है लेकिन सिर दो हैं। चिकित्सा विज्ञान में इस स्थिति को डाइसिफेलस पैरापैगस ट्विन्स (Dicephalus Parapagus Twins) कहा जाता है। यह बेहद दुर्लभ मामला होता है, जहां एक ही धड़ पर दो सिर विकसित होते हैं। नवजात की स्थिति पर डॉक्टर लगातार नजर रख रहे हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बेहद अनोखे बच्चे का जन्म हुआ है, जिसने डॉक्टरों को भी हैरान कर दिया। इस नवजात के दो सिर हैं, लेकिन शरीर एक ही है। डॉक्टरों के अनुसार, इस बच्चे के दो लीवर, एक दिल और दो फेफड़े हैं।
दुर्लभ जुड़वां बच्चों का जन्म
बताया जा रहा है कि बीते बुधवार को देवास निवासी 22 वर्षीय महिला को प्रसव पीड़ा होने के बाद इंदौर के एमटीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां ऑपरेशन से महिला को जुड़वा बच्चे हुए। ऑपरेशन के दौरान जब जुड़वां बच्चे पैदा हुए तो डॉक्टरों की टीम उन्हें देखकर दंग रह गई। जुड़वां बच्चों का शरीर एक है, लेकिन सिर 2 हैं। इसके बाद डॉक्टरों ने दोनों नवजातों को अस्पताल के एनआईसीयू में रखा गया है।
डाइसफैलिक पेरापैगस ट्विन्स
डॉक्टरों के अनुसार यह एक अत्यंत दुर्लभ जन्म है, जिसे चिकित्सा विज्ञान में ‘डाइसफैलिक पेरापैगस ट्विन्स’ कहा जाता है। इस स्थिति में एक ही शरीर पर दो सिर होते हैं, लेकिन अधिकांश आंतरिक अंग साझा होते हैं। डॉक्टर अनुपमा ने बताया कि ऐसे बच्चों की लंबी अवधि तक विशेष देखभाल और नियमित मॉनिटरिंग आवश्यक होती है क्योंकि इनमें सामान्य बच्चों की तुलना में स्वास्थ्य जटिलताओं का खतरा अधिक रहता है।
डॉक्टरों ने किया चौंकाने वाला प्रसव
देवास की एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर उस समय हैरान रह गए जब उन्होंने देखा कि जुड़वां बच्चे हैं, लेकिन उनका धड़ एक ही है। यह मामला बेहद जटिल था, जिसके बाद सफलतापूर्वक बच्चे का जन्म हुआ। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने तुरंत अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
