,

जबलपुर में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और CM डॉ. मोहन यादव ने किया 121 जोड़ों का सामूहिक विवाह, पढ़ें पूरी खबर

Author Picture
Published On: 23 January 2026

जबलपुर में आयोजित विशाल कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि बंगाल में भी बदलाव की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिस बंगाल ने देश को नेतृत्व दिया, वह आज मुसीबत में है और पूरे देश को मिलकर वहां सुधार का संदेश पहुंचाना होगा। नड्डा ने आगे कहा कि अप्रैल-मई में वहां प्रजातांत्रिक तरीके से बदलाव लाने का मौका मिलेगा, और सभी को अपने रिश्तेदारों और जानकारों से संवाद करके इसका योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम की शुरुआत नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय जेल जाकर वहां श्रद्धा सुमन अर्पित कर की। उन्होंने कहा कि नेताजी ने देश की आजादी के लिए अद्वितीय योगदान दिया और उनकी प्रेरणा हमें हमेशा मार्गदर्शन करती रहेगी।

जबलपुर में गतिविधियों की निगरानी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार जिले में हो रही पुलिस और प्रशासनिक गतिविधियों की निगरानी के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कलेक्टर और एसपी से संवाद किया। करीब डेढ़ घंटे तक जारी इस बैठक में छठवीं बटालियन प्रशिक्षण केंद्र के कंट्रोल रूम से सभी गतिविधियों पर नजर रखी गई।

जबलपुर के गैरीसन मैदान में 121 जोड़ों के सामूहिक विवाह-निकाह के लिए भव्य तैयारी की गई। करीब एक एकड़ क्षेत्र में टेंट और सजावट की गई। नवविवाहित जोड़ों के लिए 118 मंडप बनाए गए, जिसमें सात फेरे संपन्न होंगे। तीन मुस्लिम निकाह की भी व्यवस्था की गई। विवाह के बाद प्रत्येक जोड़े को 49,000 रुपए सीधे उनके बैंक खाते में RTGS के माध्यम से दिए जाएंगे।

विवाह के उपहार

दुल्हन को चांदी का मंगलसूत्र दिया जाएगा, जिस पर सोने का पानी चढ़ा होगा। इसके अतिरिक्त गिफ्ट हैंपर और कपड़े भी प्रदान किए जाएंगे। विवाह संपन्न कराने के लिए 121 पंडित और 121 घोड़े की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में घराती और बारातियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई। कार्यक्रम से पहले नड्डा बंगाली क्लब के 100 साल पूरे होने पर आयोजित शताब्दी समारोह में शामिल हुए। इसके बाद दोनों नेता शाम को गौरीघाट में होने वाली महाआरती में भाग लेंगे।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp