,

MP Tourism: भोपाल के पास बसा है प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर शहर, यहां के नजारे मोह लेंगे मन

Author Picture
Published On: 30 July 2025

नई दिल्ली, MP Tourism | मध्य प्रदेश भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है। जब आप यहां के अलग-अलग शहरों में जाएंगे तो आपको अलग-अलग पर्यटक स्थल, संस्कृति, परंपराओं, रहन-सहन से रूबरू होने का मौका मिलेगा। भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी है और यहां पर घूमने के लिए कई सारी जगह मौजूद है।

आपने भोपाल के बड़ा तालाब, छोटा तालाब, ताजमहल, ऐतिहासिक इमारत के बारे में सुना होगा लेकिन यहां पर कुछ ट्रैकिंग प्वाइंट भी मौजूद है। अगर मानसून के खूबसूरत से समय में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो कुछ हिडन ट्रैकिंग पॉइंट्स पर जा सकते हैं। यहां पर आपको प्रकृति के अद्भुत नजारे देखने को मिलेंगे। चलिए आज आपको इन जगहों के बारे में बता देते हैं।

नरसिंहगढ़

नरसिंहगढ़ मालवा के मिनी कश्मीर के नाम से मशहूर है। यहां पर घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक स्थान मौजूद हैं। बारिश के मौसम में यहां के पर्यटक स्थलों के खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है। अगर आप स्वर्ग से सुंदर जब उनका दीदार करना चाहते हैं तो यहां पर प्राकृतिक झरने और ऐतिहासिक के लिए देख सकते हैं। इन जगहों देखने के बाद आपका मन खुश हो जाएगा।

कहां है नरसिंहगढ़

भोपाल से 90 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद शहर अलग ही पहचान रखता है। मालवा क्षेत्र में इसे मिनी कश्मीर के नाम से पहचाना जाता है। बरसात में इस जगह की रंगत देखने लायक होती है। अगर आप मानसून में अपने परिवार, दोस्तों या फिर पार्टनर के साथ कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो यह जगह बिल्कुल बेस्ट होगी।

देखें प्रकृति के अद्भुत नजारे

नरसिंहगढ़ विंध्याचल पर्वत श्रृंखला में बसा हुआ है। यह प्राकृतिक नजारे के बीच कई ऐतिहासिक विरासतों को समेटे हुए है। अगर आप प्राकृतिक झरना और हरियाली का आनंद उठाना चाहते हैं तो यहां जा सकते हैं। यहां चारों तरफ पहाड़ है इसके अलावा कुछ ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल भी हैं।

देखें ये स्थान

नरसिंहगढ़ में आप छोटा महादेव मंदिर, बड़ा महादेव मंदिर, हिंगलाज माता का मंदिर, काकशीला, जल मंदिर और नरसिंहगढ़ का किला देख सकते हैं। इस शहर में प्रवेश के तीन मार्ग हैं और तीनों पर ही बजरंगबली के अलग-अलग मंदिर मौजूद है। यह मंदिर मारुति नंदन, हनुमानगढ़ी और कांतोरा हनुमान हैं।

बरसात में बढ़ जाती है खूबसूरती

बरसात के दिनों में नरसिंहगढ़ की खूबसूरती देखने लायक होती है। यहां पहाड़ी पर बसा हुआ किला हरियाली से गिर जाता है जहां से आप पूरा नगर देख सकते हैं। आप जितने दूर देखेंगे आपको हरियाली नजर आएगी। बरसात के मौसम में प्राकृतिक चरणों का आनंद लेने के लिए यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। यहां नदिया पानी, मोती कुंड, खजूर पानी, गऊघाटी और गुप्तेश्वर फेमस पर्यटक स्थल हैं।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp