,

बारिश के मौसम में स्वर्ग बन जाती हैं ये मध्य प्रदेश की ये जगहें, एक बार जरूर करें एक्सप्लोर

Author Picture
Published On: 3 August 2025

भोपाल | बारिश के मौसम में हर जगह मौसम सुहाना हो जाता है। ठंडी हवाएं और मानसून की चाय यह तो हर किसी का दिल जीत लेती है। दुनिया के कहीं स्थान ऐसे हैं जो मानसून के समय इतनी खूबसूरत हो जाते हैं कि लोग यहां पर घूमने करना बहुत पसंद करते हैं। चारों तरफ हरियाली छा जाती है और नदियां भी धुन में बहती हैं। तालाब, झील और झरने लबालब दिखाई देते हैं।

अगर आप भी मानसून के इस प्यार मौसम में घूमने फिरने का प्लान बना रहे हैं तो मध्य प्रदेश स्वर्ग से कम नहीं है। यहां एक से बढ़कर एक खूबसूरत स्थान मौजूद है जहां घूमने के लिए जा सकते हैं। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही स्थान के बारे में बताते हैं जो मानसून में बहुत ही सुंदर नजर आते हैं।

पचमढ़ी

पचमढ़ी भारत की सबसे खूबसूरत डेस्टिनेशन है। इसे वैसे भी पहाड़ों की रानी के नाम से पहचाना जाता है। जब आप यहां घूमने जाएंगे तो यहां के मनमोहक वीडियो को देखकर अपने सारे टेंशन भूल जाएंगे।

मांडू

मांडू भी मध्य प्रदेश के सबसे खूबसूरत स्थान में से एक है। जब यहां बरसात होती है तो इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। यहां कई सारी ऐसी जगह मौजूद है, जिनका दीदार आपको दीवाना बनाने का काम करेगा। यहां आप जहाज महल, रानी रूपमतीमहल, बहादुर महल जैसी जगह देख सकते हैं जो प्राचीन स्थापत्य कला का बेहतरीन नमूना है। यहां का रोमांटिक मौसम पार्टनर के साथ घूमने के लिए बेस्ट है।

अमरकंटक

जिन लोगों को प्रकृति से प्यार है उनके लिए अमरकंटक से खूबसूरत जगह दूसरी नहीं हो सकती। यहां आपको नदी, पहाड़, झरने, हरियाली सब कुछ आपका दिल जीत लेंगे। अगर आप घूमने फिरने का प्लान बना रहे हैं तो यहां पर जा सकते हैं।यहां जाने के बाद प्रकृति से जैसे आपको प्रेम हो जाएगा।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp