मध्यप्रदेश में कक्षा-6 की नई किताबों पर शिक्षकों का प्रशिक्षण जारी, 60 हजार से अधिक शिक्षक ले रहे भाग

Author Picture
Published On: 4 July 2025

भोपाल | राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत मध्यप्रदेश में शिक्षकों के लिए कक्षा-6 की नई पाठ्यपुस्तकों और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (एनसीएफ) पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस व्यापक प्रशिक्षण अभियान में प्रदेश भर से 60 हजार से अधिक शिक्षक भाग ले रहे हैं।

पीपल द्वारा संचालित प्रशिक्षण

इस प्रशिक्षण का आयोजन राज्य शिक्षा केंद्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है, जिसमें एक्सिस बैंक के CSR फंड से सहयोग प्राप्त संस्था ‘पीपल’ मुख्य भूमिका निभा रही है। प्रशिक्षण प्रदेश के सभी विकासखंड मुख्यालयों पर आयोजित हो रहा है।

पहले किया गया प्रशिक्षित

जून माह में 36 स्टेट रिसोर्स ग्रुप (SRG) और लगभग 2,000 मास्टर ट्रेनर को राज्य स्तर पर प्रशिक्षित किया गया। ये मास्टर ट्रेनर अब ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जुलाई के दूसरे सप्ताह तक चलेगा।

गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान पर केंद्रित किताबें

एनसीईआरटी द्वारा अकादमिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा-6 की गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की नई किताबें तैयार की गई हैं। इनका उद्देश्य है सभी बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध कराना। अब इन पुस्तकों को शिक्षण विधियों के साथ प्रभावी ढंग से कक्षा में लागू किया जाएगा।

शिक्षकों को नई शिक्षा नीति की मिलेगी समझ

इस प्रशिक्षण से शिक्षकों को नई शिक्षा नीति के उद्देश्य और दृष्टिकोण की बेहतर समझ मिलेगी। शिक्षक कक्षा में बच्चों को सक्रिय, भागीदारीपूर्ण और व्यावहारिक तरीकों से पढ़ा सकेंगे, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp