नीमच | भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र 230- जावद में बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के लिए राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी है। यह प्रशिक्षण 9 जुलाई से 11 जुलाई 2025 तक शासकीय महात्मा गांधी महाविद्यालय, जावद में आयोजित किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम का उद्देश्य बीएलओ की कार्यशैली को और अधिक प्रभावी बनाना है।
प्रशिक्षण के गुरुवार सत्र में मतदान केंद्र क्रमांक 89 से 175 तक के बीएलओ शामिल हुए। कुल 94 बीएलओ और सुपरवाइजर ने इस अहम प्रशिक्षण में भाग लिया। इस दौरान दो कक्षों में समानांतर रूप से प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए।
उदाहरणों के माध्यम से समझाया
मास्टर ट्रेनर्स ने प्रशिक्षण में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार बीएलओ को उनके कर्तव्यों, जिम्मेदारियों और तकनीकी पहलुओं की बारीक जानकारी दी। उन्होंने रोल-प्ले और प्रैक्टिकल उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि किस प्रकार से वे मतदाता सूची में त्रुटियों को पहचान कर सही जानकारी दर्ज कर सकते हैं।
भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत जनपद सभाकक्ष मनासा में आज मास्टर ट्रेनर द्वारा बी.एल.ओ. को प्रशिक्षण दिया गया।#Neemuch#BLOTraining@CEOMPElections@ECISVEEP pic.twitter.com/rovIP9sCti
— PRO JS Neemuch (@PROJSNeemuch) July 9, 2025
दी ये जानकारी
प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि मतदाता सूची में नवीन नाम जोड़ना, मृत मतदाताओं के नाम हटाना, नाम, पते या अन्य विवरणों में सुधार की प्रक्रिया को कैसे सही तरीके से संपादित किया जाए। डिजिटल अपडेट और मोबाइल ऐप्स के इस्तेमाल के विषय में भी जानकारी दी गई।
BLO ने कही ये बात
बीएलओ ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि पहले कई प्रक्रियाएं जटिल लगती थीं, लेकिन अब हम आसानी से हर चरण को समझ पा रहे हैं।