,

गुरु पूर्णिमा पर CM यादव पहुंचे सांदीपनि आश्रम, बोले- “इसी धरती ने श्रीकृष्ण को बनाया जगद्गुरु”

Author Picture
Published On: 10 July 2025

उज्जैन | गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन स्थित महर्षि सांदीपनि आश्रम पहुंचे और भगवान श्रीकृष्ण के गुरु महर्षि सांदीपनि की पूजा-अर्चना की। उन्होंने आश्रम परिसर में पूजा, आरती और दर्शन कर प्रदेशवासियों के लिए सुख-शांति की कामना की। इस मौके पर मंदिर में पंडित राजेश जोशी द्वारा विशेष पूजा विधि संपन्न करवाई गई। मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक स्थल की महत्ता बताते हुए कहा, “महर्षि सांदीपनि द्वारा दी गई शिक्षा के कारण ही श्रीकृष्ण को ‘जगद्गुरु’ की उपाधि मिली। यह वही स्थान है जहाँ श्रीकृष्ण, श्रीबलराम और श्रीसुदामा ने साथ बैठकर ज्ञान प्राप्त किया था। यह केवल एक आश्रम नहीं, बल्कि शिक्षा, संस्कृति और चरित्र निर्माण का तीर्थ है।”

डॉ. यादव ने कहा कि वे कई वर्षों से लगातार गुरु पूर्णिमा के दिन इस आश्रम में उपस्थित होकर आशीर्वाद लेते आ रहे हैं। उन्होंने इसे एक आध्यात्मिक परंपरा बताया, जो प्रदेश की संस्कृति और मूल्यों से जुड़ी है।

मंदिरों में किए दर्शन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री कुंडेश्वर महादेव मंदिर में भी दर्शन किए और अभिषेक कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मंदिर के पुजारी परिवार ने उन्हें आश्रम के इतिहास और परंपराओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि हर वर्ष गुरु पूर्णिमा पर विशेष पूजा, अभिषेक और शिक्षा की शुरुआत करने वाले बच्चों द्वारा स्लेट पूजन की परंपरा निभाई जाती है।

ये लोग रहे शामिल

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर सभी को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि “भारत फिर से अपने सांस्कृतिक गौरव की ओर लौट रहा है, और ऐसी धरोहरें हमें हमारी जड़ों से जोड़ती हैं।” इस शुभ अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, संजय अग्रवाल, राजपाल सिंह सिसोदिया, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp