,

उज्जैन में 129 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि पूजन, CM मोहन यादव ने किया भव्य लोकार्पण

Author Picture
Published On: 29 December 2025

सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन पहुंचे। उनका स्वागत नानाखेड़ा ग्राउंड में बने भव्य सभा स्थल पर किया गया। यहां उन्होंने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत 129 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने शहर के नागरिकों के लिए नए डिजिटल प्लेटफॉर्म और कौशल विकास कार्यक्रमों की भी शुरुआत की।

मुख्यमंत्री ने Utkarshujjain.com पोर्टल का अनावरण किया। इसके माध्यम से शहर की योजनाओं और सेवाओं का ऑनलाइन ट्रैक रखा जा सकेगा। इसके साथ ही कौशल सेतु इंडस्ट्री लीड स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम और प्रोजेक्ट स्वाध्याय (कोडिंग फॉर ऑल) की शुरुआत भी की गई, जो युवाओं को तकनीकी और व्यावसायिक कौशल में प्रशिक्षित करेगा।

भूमि पूजन और लोकार्पण

मुख्यमंत्री दोपहर 3:00 बजे नानाखेड़ा स्टेडियम पहुंचे। भूमि पूजन और लोकार्पण नगर निगम उज्जैन के माध्यम से कराए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों के लिए किया गया। इन कार्यों में सड़क चौड़ीकरण, कॉलोनी विकास और सड़क सुधार परियोजनाएं शामिल हैं।

मुख्य विकास कार्य

  • कपिला गौशाला का संवर्धन और विकास – 9.50 करोड़ रुपए
  • नानाखेड़ा चौराहा से शांति पैलेस तक एमआर-2 मार्ग चौड़ीकरण – 9.44 करोड़ रुपए
  • सांदीपनि चौराहा से उदयन मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण और सेंट्रल डिवाइडर – 13.12 करोड़ रुपए
  • राजस्व कॉलोनी मुख्य मार्ग चौड़ीकरण – 3.95 करोड़ रुपए
  • पंवासा क्षेत्र में ईडब्ल्यूएस कॉलोनी विकास – 8.75 करोड़ रुपए
  • हनुमान नाका से हरिफाटक मार्ग चौड़ीकरण – 5.93 करोड़ रुपए
  • नीलगंगा चौराहा से हरिफाटक ब्रिज तक मार्ग विकास – 8.89 करोड़ रुपए
  • टैगोर चौराहा से दो तालाब तक सड़क चौड़ीकरण – 9.68 करोड़ रुपए
  • ढांचा भवन से एमआर-5 तक सड़क चौड़ीकरण – 12.82 करोड़ रुपए
  • गाड़ी अड्डा चौराहा से ढांचा भवन होते हुए रणकेश्वर महादेव मंदिर तक एमआर-4 रोड चौड़ीकरण – 38.38 करोड़ रुपए

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां

इन विकास कार्यों का उद्देश्य उज्जैन को सिंहस्थ 2028 के लिए पूरी तरह तैयार करना है। सड़क चौड़ीकरण और कॉलोनी विकास से यातायात सुगम होगा और नागरिकों की जीवनशैली में सुधार आएगा। नगर निगम उज्जैन इन सभी कार्यों की देखरेख करेगा। प्रशासन ने कार्यों के सुचारू संचालन और समय पर पूरा होने के लिए विशेष टीम गठित की है। साथ ही, नागरिकों को न्यूनतम असुविधा हो, इस बात का भी ध्यान रखा जाएगा।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp