उज्जैन | मध्यप्रदेश के उज्जैन में सावन महीने के दौरान स्कूलों का टाइमटेबल बदल दिया गया है। महाकाल की सवारी के कारण अब रविवार को स्कूल खुलेंगे और सोमवार को छुट्टी रहेगी। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने आदेश जारी कर कहा कि 4, 21, 28 जुलाई और 4, 11 अगस्त को सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे। इसके बदले 13, 20, 27 जुलाई और 3, 10 अगस्त को रविवार को कक्षाएं चलेंगी। ये आदेश सरकारी और निजी सभी स्कूलों पर लागू होंगे।
प्रशासन का कहना है कि महाकाल सवारी के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं। सुरक्षा और ट्रैफिक डायवर्जन के चलते छात्रों और अभिभावकों को दिक्कत होती है, इसलिए टाइमटेबल बदला गया।
कांग्रेस-BJP में तकरार
कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने इस कदम पर सवाल उठाते हुए ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि अगर दूसरे धर्म के लोग छुट्टी की मांग करेंगे तो क्या उन्हें भी दी जाएगी? देश संविधान से चलता है, धर्म से नहीं। ये आदेश मुख्यमंत्री को खुश करने के लिए लिया गया है।
#WATCH भोपाल: उज्जैन जिला कलेक्टर द्वारा सावन के सभी सोमवारों पर स्कूलों की छुट्टी की घोषणा पर कांग्रेस नेता आरिफ मसूद ने कहा, “महाकाल की सवारी वर्षों से निकल रही है और हर धर्म, हर समाज के लोग उसका स्वागत भी करते हैं। कलेक्टर ऐसा बेतुका आदेश निकालकर केवल मुख्यमंत्री को खुश करना… pic.twitter.com/NdNU5tw2fJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2025
वहीं, BJP ने इसपर पलटवार किया है। दरअसल, कांग्रेस विधायक द्वारा जताई गई आपत्ति के बाद मंत्री विश्वास सारंग ने मसूद पर निशाना साधते हुए कहा कि आरिफ मसूद जैसे लोगों पर प्रतिक्रिया देना समय की बर्बादी है। महाकाल सवारी उज्जैन की ऐतिहासिक परंपरा है। इससे जुड़े फैसले सनातन संस्कृति के सम्मान में हैं।
सावन का महत्व
बता दें कि हिंदू धर्म में सावन महीने का काफी अधिक महत्व है। जिसे शिव के भक्ति बड़े ही धूमधाम से एक महीने तक इसे मानते हैं। महीने भर मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलती है। जिसे सजा-धजाकर दुल्हन की तरह तैयार कर दिया जाता है। कावंडिये पवित्र नदियों से जल भरकर मंदिर आते हैं और बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करते हैं। वहीं, महाकाल की नगरी में भी पूरे महीने आध्यात्मिक माहौल देखने को मिलेगा। ऐसे में प्रशासन ने लोगों की सुविधा को देखते हुए यह कदम उठाया है, जिससे अन्य जिलों को भी अच्छा संदेश मिलेगा।