वैष्णो देवी जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस हुई हादसे का शिकार, 1 की मौत; 40 घायल

Author Picture
Published On: 21 August 2025

नई दिल्ली | जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रही एक बस का टायर फटने से बस पुल के नीचे गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और लगभग 40 श्रद्धालु घायल हो गए। यह हादसा रात 3 बजे हुआ, जिसके तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर सांबा अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर रूप से घायल 6 मरीजों को एम्स रेफर किया गया। बस यूपी से कटरा जा रही थी, और पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीर्थयात्रियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और लगभग 40 अन्य यात्री घायल हो गए।

टायर फटने से हुआ हादसा

सांबा जिले के जटवाल में उत्तर प्रदेश से श्री माता वैष्णो देवी के लिए जा रही बस का टायर फटने से बस 20 फीट गहरे नाले में गिर गई। बस में कुल 65 से 70 यात्री सवार थे। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई और करीब 40 यात्री घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति वाले यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए एम्स विजयपुर रेफर किया गया है। पुलिस फिलहाल घटना की जांच कर रही है।

CM ने जताया शोक

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सांबा में हुए दुखद बस हादसे पर अपनी संवेदना व्यक्त की है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हो गए। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक्स पर कहा कि मुख्यमंत्री ने माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों को ले जा रही सांबा में हुई दुखद बस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

बचाव कार्य जारी

सांबा जिले के जतवाल में उत्तर प्रदेश से श्री माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस के टायर फटने से दुर्घटना हो गई, जिसमें एक श्रद्धालु की मौत हो गई और करीब 40 यात्री घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद बचाव कार्य शुरू किया गया और घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए सांबा अस्पताल पहुँचाया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए एम्स विजयपुर रेफर किया गया है, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp