लाल किले के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में होना है शामिल; जानें कैसे, कहां और कितने का मिलेगा टिकट

Author Picture
Published On: 14 August 2025

नई दिल्ली | हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले में विशाल कार्यक्रम आयोजित होता है। भारत के प्रधानमंत्री द्वारा यहां पर झंडा फहराया जाता है और फिर वह देश को संबोधित भी करते हैं। इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए कई लोगों उत्सुक रहते हैं। अगर आपको नहीं पता है तो हम आपको बता देते हैं कि इस कार्यक्रम में शामिल हुआ जा सकता है।

अगर आप उसे स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम देखने के लिए लाल किला जाना चाहते हैं तो आसानी से जा सकते हैं। इसके लिए आपको केवल टिकट बुक करवानी होगी और फिर आप बिना किसी जनता के लाल किले में होने वाले कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

बुक करें अपनी टिकट

लाल किले में होने वाला स्वतंत्रता दिवस का एक कार्यक्रम आप टिकट बुक करने के बाद देख सकते हैं। 13 अगस्त से रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट aamamtran.mod.gov.in , invitation.mod.gov.in पर इसके टिकट मिलना शुरू हो चुके हैं। अगर ऑफलाइन टिकट लेना चाहते हैं तो सरकारी भवनों और विशेष काउंटरों पर से इसे खरीदा जा सकता है। टिकट की बुकिंग के लिए आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो या पहचान पत्र दिखाना होगा। इस टिकट की कीमत ₹20, ₹100 और ₹500 रखी गई है। ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है। टिकट संभाल कर रखने की जरूरत है क्योंकि इसके बिना एंट्री नहीं मिलेगी।

ऑनलाइन कैसे करें बुकिंग

  • अगर आप ऑनलाइन टिकट बुक करना चाहते हैं तो आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके पास स्वतंत्रता दिवस 2025 टिकट बुकिंग के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आपको यहां अपना नाम, मोबाइल नंबर और कितने टिकट चाहिए इसकी जानकारी देनी होगी।
  • इसके साथ आधार कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट में से कोई एक डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा।
  • यहां ₹20 की जनरल टिकट ₹100 की स्टैंडर्ड टिकट और ₹500 की प्रीमियम टिकट जो खरीदना हो उसे चुन सकते हैं।
  • डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई का इस्तेमाल करके पेमेंट किया जा सकता है।
  • क्यूआर कोड और सीट डिटेल के साथ अपना टिकट डाउनलोड करें।
  • आप इसे ऑनलाइन डिजिटल रूप में अपने पास रख सकते हैं या प्रिंट निकाल सकते हैं।
Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp