,

भारत-घाना की दोस्ती पर लगा स्वर्णिम मुहर, PM मोदी को मिला सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार

Author Picture
Published On: 3 July 2025

विश्व | भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को वैश्विक नेतृत्व में घाना के राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा द्वारा देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वह इसे 1.4 अरब भारतीयों की ओर से स्वीकार कर रहे हैं। उन्होंने इसे भारत के युवाओं की आकांक्षाओं, हमारी सांस्कृतिक विविधता तथा भारत-घाना के ऐतिहासिक संबंधों को समर्पित किया।

प्रधानमंत्री ने इस विशेष सम्मान के लिए घाना की जनता और सरकार का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह पुरस्कार दोनों देशों के बीच मित्रता को और प्रगाढ़ करता है तथा द्विपक्षीय संबंधों को आगे ले जाने की नई जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर डालता है।

भारत और घाना के संबंधों पर जताया विश्वास

उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी ऐतिहासिक राजकीय यात्रा भारत और घाना के संबंधों में नई ऊर्जा और गति लेकर आएगी। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र, संस्कृति और सहयोग के साझा मूल्य भारत और घाना को लगातार जोड़ते रहेंगे।

चीन को मिला करारा जवाब

भारत ने रेयर अर्थ मिनरल्स (Rare Earth Minerals) के क्षेत्र में चीन की मोनोपोली को चुनौती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। चीन अभी तक इन रणनीतिक खनिजों का सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक रहा है, लेकिन भारत ने अब अफ्रीकी देश घाना के साथ एक अहम करार करके इस एकाधिकार को तोड़ने की शुरुआत कर दी है।

ईवी मिशन को मिला नया बल

रेयर अर्थ मिनरल्स का उपयोग विशेष रूप से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), हाई-टेक डिवाइसेज और रक्षा उपकरणों में होता है। चीन द्वारा इन खनिजों की आपूर्ति सीमित करने से भारत के ईवी मिशन पर असर पड़ रहा था। अब घाना के साथ साझेदारी से भारत को वैकल्पिक स्रोत मिलेगा और वह आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ सकेगा ।

आतंकवाद पर भारत-घाना एकजुट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा की द्विपक्षीय बैठक में दौरान दोनों देशों ने सांस्कृतिक, पारंपरिक चिकित्सा और अन्य क्षेत्रों में चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए है। इस मौके पर पीएम मोदी ने राष्ट्रपति महामा और द्विपक्षीय संबंधों को एक व्यापक साझेदारी का दर्जा देने का फैसला किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे पर भी भारत और घाना ने स्पष्ट रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद मानवता का दुश्मन है। इस वैश्विक खतरे से निपटने के लिए भारत और घाना आपसी सहयोग को और मजबूत करेंगे। हमने भारत की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में घाना के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp