भारत के गृहमंत्री अमित शाह का आज 61वां जन्मदिन, पीएम मोदी ने दी खास बधाई

Author Picture
Published On: 22 October 2025

आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जन्मदिन है। इस साल वह 61 साल के हो गए हैं। उन्होंने 22 अक्टूबर 1964 को जन्म लिया था। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और भारत की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने में उनके प्रयासों की सराहना की। उनके जन्मदिन के मौके पर देशभर के नेताओं ने उन्हें ढेरों बधाईयां और शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को उनके 61वें जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने शाह के जनसेवा के प्रति समर्पण और उनके मेहनती नेतृत्व की सराहना की।

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिन पर X (पूर्व में ट्विटर) पर बधाई दी। उन्होंने शाह की जनसेवा के प्रति समर्पण और मेहनती स्वभाव की सराहना की। पीएम मोदी ने कहा कि अमित शाह ने भारत के आंतरिक सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं और हर भारतीय के सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। उन्होंने अमित शाह के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना भी की।

61 साल के हुए अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज , 22 अक्टूबर को अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। अमित भाई अनिलचंद्र शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई में गुजराती परिवार में हुआ था। वे पहले भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में देश के गृह मंत्री के पद पर कार्यरत हैं। अमित शाह के दादा गायकवाड़, बड़ौदा राज्य की मानसा रियासत में एक धनी व्यापारी थे। अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी में कई महत्वपूर्ण पद संभाले हैं, जिनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष, गुजरात के गृहमंत्री और भाजपा के महासचिव शामिल हैं। 2019 के लोकसभा चुनावों में वह गांधी नगर से सांसद चुने गए।

अमित शाह की रणनीति

2014 के आम चुनावों में भाजपा ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया और अमित शाह को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया। अमित शाह की रणनीति के चलते भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 73 सीटें जीतकर 42% वोट प्रतिशत हासिल किया, जो पार्टी के लिए एक बड़ी सफलता थी।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp