देश | जम्मू-कश्मीर में प्राकृतिक आपदा ने तबाही मचा दी है। डोडा जिले के थाथरी उपमंडल में देर रात बादल फटने से भारी मात्रा में पानी और मलबा बस्तियों में घुस गया, जिससे हालात भयावह हो गए। इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और कई घर पूरी तरह से तबाह या क्षतिग्रस्त हो गए हैं।अचानक आई इस आपदा ने इलाके के लोगों में दहशत फैला दी है और लोग अपनी आंखों के सामने सबकुछ उजड़ता देख बेबस नजर आ रहे हैं। चारों ओर तबाही का मंजर नजर आ रहा है। वहीं, सुरक्षा के मद्देनज़र कटरा में माता वैष्णो देवी यात्रा रोक दी गई है और श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।
जम्मू-कश्मीर में कुदरत ने बड़ा कहर बरपाया है। डोडा जिले के थाथरी उपमंडल में देर रात अचानक बादल फट गया, जिससे भारी मात्रा में पानी और मलबा बस्तियों में घुस गया। जबकि कई घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं।
Cloudburst has been reported in the Charwa area of Bhalesa, Doda. Prayers for everyone’s safety. Jammu is experiencing heavy rainfall — please don’t take it lightly and follow the advisories of the local administration. pic.twitter.com/VQXF1WblOy
— Shesh Paul Vaid (@spvaid) August 26, 2025
डोडा में बादल फटा
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के थाथरी उपमंडल में बादल फटने के बाद हालात बेहद भयावह हो गए हैं। अचानक आए पानी और मलबे के तेज बहाव ने कई घरों को पूरी तरह तबाह कर दिया, जिससे परिवार बेघर हो गए। घटना के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग जैसे-तैसे अपना जरूरी सामान समेटकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। ऊपरी इलाकों में मकान बह गए, वहीं कई जगह दीवारें ढह गईं और फर्नीचर तक पानी की लहरों में बह गया। लगातार हो रही बारिश के कारण राहत और बचाव कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं, जिसके चलते कई परिवार खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं।
यात्रा रोकी गई वैष्णो देवी
जम्मू-कश्मीर में हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं। मौसम विभाग ने डोडा और आसपास के क्षेत्रों में अगले कुछ घंटों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस खतरे को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और निचले इलाकों को खाली करने की अपील की है। खराब मौसम का असर धार्मिक यात्राओं पर भी पड़ा है और एहतियातन वैष्णो देवी यात्रा को रोक दिया गया है। इस वजह से सैकड़ों श्रद्धालु कटरा में फंसे हुए हैं और हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं।
बचाव कार्य तेज
जम्मू-कश्मीर में बादल फटने और भारी बारिश के बाद राहत व बचाव कार्य तेजी से जारी है। प्रशासन की ओर से सेना, NDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर तैनात की गई हैं, जो फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने और जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचाने में जुटी हुई हैं। हालांकि लगातार हो रही बारिश और सड़कों की खराब स्थिति के कारण इन कार्यों में कई तरह की बाधाएं आ रही हैं, जिससे प्रभावित क्षेत्रों तक समय पर सहायता पहुंचाना बड़ी चुनौती बना हुआ है।
प्रशासन का अलर्ट
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें। साथ ही जिन क्षेत्रों में जलभराव या भूस्खलन का खतरा है, वहां के निवासियों को स्वेच्छा से सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी तरह की जानमाल की हानि से बचा जा सके।
