,

प्रयागराज माघ मेले में लगातार दूसरी आग, 10 से अधिक शिविर जलकर राख

Author Picture
Published On: 14 January 2026

प्रयागराज के माघ मेले में बुधवार शाम को ब्रह्माश्रम शिविर में अचानक आग लग गई। तेज हवा की वजह से आग ने तेजी से दो बड़े शिविरों को अपने चपेट में ले लिया। इस घटना में 10 से अधिक टेंट पूरी तरह जलकर राख हो गए। कल्पवासियों ने समय रहते भागकर अपनी जान बचाई। ब्रह्माश्रम शिविर सेक्टर 4 के लोअर मार्ग पर स्थित है। आग की लपटें इतनी ऊंची उठी कि धुआं लगभग 5 किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था। फायर ब्रिगेड की टीमों ने पानी की बौछार डालकर आग पर नियंत्रण पाया। पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया ताकि आग और फैल न पाए।

सबसे पहले पुलिस और संतों ने आग बुझाने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का कार्य शुरू किया। इसके बाद 10 फायर ब्रिगेड गाड़ियां और 10 एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं। 30 दमकल कर्मचारियों ने तेजी से लोगों को सुरक्षित दूसरी जगहों पर शिफ्ट किया। टेंट में रखे कल्पवासियों के सामान जलकर राख हो गए। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्रयागराज माघ मेला

अग्निशमन अधिकारी अनिमेष सिंह ने बताया कि यह आग शिविर में लगे दीये के कारण लगी। फूस और कपड़ों में आग फैलने के बाद यह आसपास के शिविरों तक पहुँच गई। उन्होंने साफ किया कि किसी भी कल्पवासी की जान को खतरा नहीं हुआ।

शिविर जलकर राख

इससे पहले मंगलवार शाम नारायण शुक्ला धाम शिविर में भी आग लगी थी। उस दौरान 15 टेंट और 20 दुकानें जल गई थीं। एक कल्पवासी झुलस गया था। यह आग सेक्टर 5 में लगी थी और दमकल की 5 गाड़ियों ने लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद इसे काबू में किया था। उस घटना के पीछे शॉर्ट सर्किट को मुख्य कारण बताया गया था।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp