देश | अगर आप ऑनलाइन पैसे का लेन-देन करते हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। 15 अगस्त 2025 से देश के तीन बड़े बैंकों भारतीय स्टेट बैंक (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और केनरा बैंक, ने तत्काल भुगतान सेवा (IMPS) ट्रांजेक्शन पर शुल्क लगाने का निर्णय लिया है। इसका मतलब अब रियल-टाइम फंड ट्रांसफर करने पर ग्राहकों को शुल्क देना होगा। बैंकों का कहना है कि यह बदलाव डिजिटल लेन-देन को पारदर्शी बनाने और अपनी परिचालन लागत संतुलित करने के लिए किया गया है। हालांकि, सैलरी अकाउंट और बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट अकाउंट (BSBDA) धारकों को इस शुल्क से छूट दी गई है।
15 अगस्त 2025 से देश के तीन बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और केनरा बैंक ने तत्काल भुगतान सेवा (IMPS) पर शुल्क लागू करने का निर्णय लिया है।
IMPS पर अब लगेगा नया शुल्क
बैंकों ने डिजिटल लेनदेन को अधिक पारदर्शी बनाने और अपनी परिचालन लागत को संतुलित करने के लिए IMPS ट्रांजेक्शन पर शुल्क लगाने का निर्णय लिया है। हालांकि, सैलरी अकाउंट और बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट अकाउंट (BSBDA) धारकों को इस चार्ज से छूट दी गई है। IMPS (Immediate Payment Service) एक तत्काल भुगतान सेवा है जो बैंक खातों के बीच 24×7 पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा देती है। इसे मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग या ATM के माध्यम से इस्तेमाल किया जा सकता है।
SBI के नए IMPS चार्जेस
अगर आप SBI का IMPS इस्तेमाल करते हैं तो ध्यान दें कि अब नए चार्जेस लागू हो गए हैं। नए नियमों के अनुसार ₹1,000 तक के लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। ₹1,001 से ₹10,000 तक के ट्रांजेक्शन पर ₹2, ₹10,001 से ₹1 लाख तक ₹5, ₹1 लाख से ₹2 लाख तक ₹10 और ₹2 लाख से ₹5 लाख तक के लेनदेन पर ₹20 का शुल्क लगेगा। यह शुल्क ऑनलाइन और बैंक शाखा दोनों माध्यमों से किए गए लेनदेन पर लागू होगा।
PNB और केनरा बैंक के नए नियम
- 15 अगस्त से पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और केनरा बैंक ने IMPS ट्रांजेक्शन पर नए शुल्क लागू कर दिए हैं।
- PNB में ₹1,000 तक के लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं होगा।
- जबकि ₹1,001 से ₹25,000 पर ₹4 और ₹25,001 से ₹5 लाख तक के ट्रांजेक्शन पर ₹8 का चार्ज लगेगा।
- केनरा बैंक ने भी अलग-अलग राशि पर ₹3 से ₹15 तक का शुल्क निर्धारित किया है।
- यह बदलाव मुख्य रूप से बड़े लेनदेन करने वाले ग्राहकों को प्रभावित करेगा,
- वहीं ₹1,000 तक के छोटे लेनदेन करने वाले ग्राहकों के लिए राहत की बात है।
