नेपाल में हुए बवाल पर यूपी हाई अलर्ट, योगी आदित्यनाथ ने दिया सतर्क रहने की दी सलाह

Author Picture
Published On: 10 September 2025

नेपाल में पिछले 2 दिनों से सोशल मीडिया बैन के खिलाफ शुरू हुए विरोध प्रदर्शन लगातार हिंसक होते जा रहे हैं। राजधानी काठमांडू से लेकर छोटे कस्बों तक Gen-Z आंदोलनकारी सड़कों पर उतरकर सरकार के फैसले का विरोध कर रहे हैं। पथराव और आगजनी से बिगड़ी स्थिति अब और तनावपूर्ण होती जा रही है। नेपाल की यह अस्थिरता भारत के उत्तर प्रदेश से सटे सीमावर्ती इलाकों पर भी असर डालने लगी है। नेपाल में विरोध प्रदर्शनों के असर से उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिले हाई अलर्ट पर हैं।

नेपाल में पिछले दो दिनों से हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। राजधानी काठमांडू समेत छोटे-छोटे कस्बों में Gen-Z आंदोलनकारी सरकार के सोशल मीडिया बैन के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं।

योगी सरकार का सख्त रुख

योगी सरकार ने नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को बेहद सख्त कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण को निर्देश दिया है कि सीमा पर 24 घंटे चौकसी रखी जाए। इसके लिए सीमावर्ती जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर गश्त बढ़ा दी गई है। सीमा चौकियों को मजबूत किया गया है और सुरक्षा एजेंसियों को हर छोटी-बड़ी सूचना पर तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) सक्रिय कर दी गई है, साथ ही ड्रोन की मदद से भी लगातार निगरानी की जा रही है।

यूपी सीमा हाई अलर्ट

नेपाल में जारी विरोध प्रदर्शनों के असर से उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिले हाई अलर्ट पर रखे गए हैं। बहराइच, श्रावस्ती, लखीमपुर और महाराजगंज जैसे जिलों में नेपाल से रोजाना व्यापार, शिक्षा और आम आवाजाही होती है, जिस वजह से इन इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यूपी सरकार ने हालात को गंभीर मानते हुए सीमा पर निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।

यूपी सरकार आगे

नेपाल में चल रहे आंदोलन के चलते वहां फंसे भारतीय नागरिकों की मदद के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष व्यवस्था की है। लखनऊ स्थित यूपी पुलिस मुख्यालय में 24 घंटे सक्रिय रहने वाला कंट्रोल रूम बनाया गया है, जो व्यापारियों, छात्रों, तीर्थयात्रियों और पर्यटकों सहित सभी फंसे लोगों की हरसंभव सहायता करेगा।

हेल्पलाइन नंबर

  • 0522-2390257
  • 0522-2724010
  • 9454401674
  • WhatsApp नंबर: 9454401674

इन नंबरों पर कॉल या मैसेज कर फंसे लोग तुरंत मदद ले सकते हैं।

सख्त निगरानी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नेपाल की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सीमावर्ती जिलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नेपाल में फंसे भारतीयों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। वहीं, सीमा पर आवागमन को नियंत्रित किया जा रहा है और हालात बिगड़ने पर आवाजाही बंद करने का भी विकल्प खुला रखा गया है। कई जगहों पर सुरक्षा एजेंसियां कड़ी चेकिंग कर रही हैं ताकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रहे।

सतर्क रहने की दी सलाह

पुलिस और प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी पर ही विश्वास करें। सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या घटना की तुरंत सूचना पुलिस को देने को कहा गया है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp