वंदे भारत में मिलेगा अब हर राज्य का स्वाद, परोसे जाएंगे क्षेत्रीय व्यंजन; सफर होगा और भी खास

Author Picture
Published On: 20 December 2025

भारतीय रेलवे ने यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस में अब प्रत्येक राज्य के स्थानीय स्वाद (Regional Cuisine) उपलब्ध कराने की नई पहल शुरू की है। इस योजना के तहत यात्रियों को ट्रेन के मार्ग में आने वाले राज्यों के प्रसिद्ध और पारंपरिक व्यंजन पेश किए जाएंगे, जिससे उन्हें सफर के दौरान उसी क्षेत्र के स्थानीय खाने का आनंद भी मिल सकेगा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों को इसका विस्तार सभी वंदे भारत ट्रेनों में जल्द ही लागू करने के निर्देश दिए हैं, जिससे भारत की विविध पाक परंपरा को रेल यात्रा के साथ जोड़ा जा सकेगा।

भारतीय रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में अब यात्रियों को स्थानीय व्यंजन (क्षेत्रीय खाना) परोसने की नई सुविधा शुरू करने का फैसला किया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उन ट्रेनों में उस इलाके के प्रसिद्ध खाने को यात्रियों को उपलब्ध कराया जाए जहाँ से ट्रेन गुजर रही है, ताकि यात्रियों को सिर्फ तेज़ सफर ही नहीं बल्कि उस क्षेत्र के स्वाद और संस्कृति का अनुभव भी मिल सके।

मिलेंगे स्थानीय व्यंजन

रेल यात्रियों के सफर को और अधिक यादगार और स्वादिष्ट बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने वंदे भारत ट्रेनों में स्थानीय और पारंपरिक व्यंजनों को शामिल करने का फैसला किया है। इसके तहत अलग-अलग राज्यों की संस्कृति और खान-पान को दर्शाने वाले खास व्यंजन परोसे जाएंगे, ताकि यात्री यात्रा के दौरान क्षेत्रीय स्वाद का आनंद ले सकें और भारत की विविध सांस्कृतिक पहचान से भी रूबरू हो सकें।

हर राज्य का स्वाद

  • वंदे भारत ट्रेनों में यात्रियों को अब अलग-अलग राज्यों के पारंपरिक स्वादों का अनुभव मिलेगा।
  • महाराष्ट्र रूट पर कांदा पोहा और मसाला उपमा परोसे जाएंगे,
  • आंध्र प्रदेश और दक्षिण भारत के मार्गों पर डोंडकाया करम पोड़ी फ्राई और आंध्र कोड़ी कुरा शामिल किए गए हैं।
  • गुजरात सेक्शन में मेथी थेपला और मसाला लौकी, ओडिशा में आलू फूलकोपी, मिलेगा
  • केरल रूट पर सफेद चावल के साथ पचकका चेरुपायर मेझुक्कु पेराटी, कडला करी, केरल पराठा, सादा दही, पलाडा पायसम और अप्पम यात्रियों को मिलेंगे।
  • पश्चिम बंगाल के लिए कोषा पनीर, आलू पोटोल भाजा और मुर्गिर झोल, बिहार रूट पर चंपारण पनीर और चंपारण चिकन परोसे जाएंगे।
  • डोगरी व्यंजनों में अंबल कद्दू और जम्मू चना मसाला, जबकि कश्मीरी स्वाद के तौर पर टोमैटो चमन और केसर फिरनी को मेन्यू में शामिल किया गया है, जिससे वंदे भारत की यात्रा और भी स्वादिष्ट व यादगार बनेगी।
Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp