ऑफिस में WhatsApp Web पर लगी रोक, सरकार ने दी गंभीर चेतावनी; जानें साइबर सुरक्षा टिप्स

Author Picture
Published On: 13 August 2025

नई दिल्ली | भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय (MeitY) ने ऑफिस के लैपटॉप या वर्क डिवाइस पर WhatsApp Web इस्तेमाल करने को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। मंत्रालय ने कहा है कि ऐसा करने से न सिर्फ आपके निजी डेटा और बातचीत खतरे में पड़ सकती है, बल्कि यह कंपनी की साइबर सुरक्षा के लिए भी बड़ा जोखिम पैदा कर सकता है। इसलिए कर्मचारियों को अपने ऑफिस डिवाइस पर WhatsApp Web इस्तेमाल करने में सावधानी बरतनी चाहिए।

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय (MeitY) ने ऑफिस के लैपटॉप या वर्क डिवाइस पर WhatsApp Web इस्तेमाल करने को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है।

सरकार ने दी चेतावनी

भारत सरकार ने चेताया है कि ऑफिस के लैपटॉप या वर्क डिवाइस पर WhatsApp Web का इस्तेमाल खतरनाक हो सकता है। ऐसा करने से आईटी एडमिनिस्ट्रेटर, सिस्टम मॉनिटरिंग टूल्स या मैलवेयर के जरिए आपकी निजी बातचीत, मीडिया फाइल्स और संवेदनशील जानकारी तक पहुंच बनाई जा सकती है। इसके अलावा, यह डेटा चोरी या फिशिंग हमलों के जरिए कंपनी के नेटवर्क को भी प्रभावित कर सकता है, और ब्राउज़र हाईजैकिंग या स्क्रीन मॉनिटरिंग टूल्स के जरिए रीयल टाइम में यूजर की एक्टिविटी पर नजर रखी जा सकती है।

ISAT ने जारी की सुरक्षा चेतावनी

सरकार की इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी अवेयरनेस टीम (ISAT) ने चेतावनी दी है कि WhatsApp Web अब कई कंपनियों के लिए साइबर रिस्क बन चुका है। ऑफिस के डिवाइस या नेटवर्क में संक्रमण होने पर पूरे सिस्टम की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। साथ ही, जब कर्मचारी ऑफिस Wi-Fi का इस्तेमाल अपने मोबाइल पर करते हैं, तो कंपनियों को कुछ हद तक मोबाइल डेटा तक भी पहुंच मिल सकती है, जिससे निजता और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

डिजिटल अनुशासन पर जोर

सरकार ने स्पष्ट किया है कि उसकी हालिया चेतावनी का उद्देश्य कर्मचारियों को डराना नहीं, बल्कि ऑफिस में डिजिटल अनुशासन और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। चूंकि ऑफिस की डिवाइस और नेटवर्क अक्सर आपस में जुड़े होते हैं, ऐसे में किसी एक कर्मचारी की छोटी सी लापरवाही भी पूरे आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर को खतरे में डाल सकती है। इसलिए सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार और सावधानी बरतना आवश्यक है, ताकि संभावित साइबर हमलों और डेटा लीक से बचा जा सके।

सरकार ने दी सलाह

  • भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय (MeitY) ने ऑफिस डिवाइस पर WhatsApp Web का इस्तेमाल करते समय साइबर सुरक्षा के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है।
  • मंत्रालय ने कहा है कि अगर WhatsApp Web का उपयोग अनिवार्य हो, तो इस्तेमाल के बाद तुरंत लॉग आउट करें,
  • किसी भी अनजान लिंक या अटैचमेंट पर क्लिक करने से पहले सतर्क रहें
  • संदिग्ध ब्राउज़र एक्सटेंशन या थर्ड-पार्टी टूल्स से बचें।
  • साथ ही, दो-स्तरीय सुरक्षा (2FA) सक्षम करने और एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर का प्रयोग करने की सिफारिश की गई है,
  • ताकि डेटा चोरी और साइबर हमलों से बचाव किया जा सके।
Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp