T20 विश्व कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच से पहले भारतीय टीम की फिटनेस को लेकर चिंता बनी हुई है। अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हुए ईशान किशन अब पूरी तरह फिट हैं और मैच खेलेंगे, लेकिन पेट की बीमारी से ग्रस्त अभिषेक शर्मा की मैच फिटनेस पर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। टीम इंडिया अमेरिका के खिलाफ मिली जीत के बाद लगातार दूसरी जीत पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
टी20 विश्व कप 2026 में भारत और नामीबिया के बीच होने वाले मुकाबले से पहले भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर चिंता बनी हुई है। अभ्यास सत्र के दौरान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की एक यॉर्कर ईशान किशन के पैर के अंगूठे पर लगी, जिससे वह काफी दर्द में दिखाई दिए।
ईशान किशन मैच खेलने के लिए है तैयार
भारत और नामीबिया के बीच आज T20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच दिल्ली में खेला जाना है। गुरुवार से एक दिन पहले अभ्यास (नेट्स) के दौरान ईशान किशन को जसप्रीत बुमराह की एक तेज यॉर्कर गेंद पैर के अंगूठे (left toe) पर लगी, जिससे उन्होंने असहजता महसूस की और थोड़ी देर के लिए नेट से बाहर चले गए थे। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और नामीबिया के बीच आज होने वाले मुकाबले में ईशान किशन खेलने वाले हैं।
अभिषेक शर्मा अस्पताल से हुए डिस्चार्ज
भारतीय टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा हाल ही में पेट की बीमारी के कारण दिल्ली के अस्पताल में भर्ती हुए थे, लेकिन अब उन्हें छुट्टी मिल चुकी है। उनकी मैच फिटनेस को लेकर अंतिम फैसला इस बात पर निर्भर करेगा कि वह मैच से पहले खुद को कैसा महसूस करते हैं। अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में अस्वस्थ होने के बावजूद अभिषेक खेल के लिए मैदान में उतरे थे, लेकिन दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए और फील्डिंग में शामिल नहीं हो पाए। इसके बाद उन्होंने ट्रेनिंग सेशन भी मिस किया, इसलिए अगर वह पूरी तरह फिट नहीं होते हैं तो टीम के संयोजन पर असर पड़ सकता है।
टीम इंडिया की नजरें टिकी दूसरी जीत पर
टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया अपनी लगातार दूसरी जीत की ओर नजरें गड़ा रही है। टीम ने अपना अभियान अमेरिका के खिलाफ जीत के साथ शुरू किया था, जिसमें केवल सूर्या ने बैटिंग में प्रभाव छोड़ा, बाकी बल्लेबाज फ्लॉप रहे। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले आज नामीबिया के खिलाफ मैच काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
