भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने धर्मशाला में खेले गए तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में शानदार उपलब्धि हासिल की। 23 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा औसत से रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और इस मामले में दिग्गज विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा ने 35 गेंदों पर नाबाद 25 रन की संयमित पारी खेली, जिसमें तीन चौके शामिल थे। इस पारी के साथ ही उन्होंने किसी भी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा औसत से रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने का बड़ा मुकाम हासिल किया।
धर्मशाला में खेले गए तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए तिलक वर्मा ने नाबाद 25 रन की अहम पारी खेली, जिसके साथ ही वह सबसे बेहतरीन औसत से रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए।
Virat Kohli को छोड़ा पीछे
साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में तिलक वर्मा ने संयम और समझदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की रन चेज को मजबूती दी और शुभमन गिल का बेहतरीन साथ निभाया। नाबाद 25 रन की पारी के साथ उनका साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय औसत 70.50 हो गया, जो किसी भी टीम के खिलाफ भारतीय बल्लेबाज का सबसे ज्यादा औसत है। इस उपलब्धि के साथ ही तिलक वर्मा ने टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया, जिनका पाकिस्तान के खिलाफ कम से कम 300 रन के दौरान औसत 70.28 रहा था। इसके अलावा रन चेज करते हुए टी20आई में तिलक का औसत अब 68 हो गया है, जबकि इस फॉर्मेट में कोहली का औसत 67.1 रहा था।
कोहली का टूटा रिकॉर्ड
तिलक वर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में रन चेज करते हुए शानदार निरंतरता दिखाई है। अब तक बाद में बल्लेबाजी करते हुए 16 पारियों में उन्होंने 543 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 72 रन रहा है और औसत 68 का है। इस मामले में उन्होंने दिग्गज विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 48 मैचों में 2013 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका औसत 67.10 का रहा। तिलक की यह उपलब्धि उन्हें भारत का नया भरोसेमंद ‘रन चेज स्पेशलिस्ट’ साबित करती है।
‘रन चेज मास्टर’ बने वर्मा
मौजूदा टी20आई सीरीज में तिलक वर्मा शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने तीन मैचों में कुल 113 रन बनाए, जिसमें पहले टी20 में 26 रन, दूसरे मैच में 62 रन और तीसरे टी20 में नाबाद 25 रन की अहम पारियां शामिल हैं। महज 23 साल की उम्र में तिलक ने नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए 14 पारियों में 58.5 की बेहतरीन औसत से 468 रन बना लिए हैं, जबकि ओवरऑल तौर पर वह 39 टी20 मैचों में 48.26 की औसत से 1110 रन अपने नाम कर चुके हैं। रन चेज के दौरान उनकी निरंतरता और संयम भरी बल्लेबाजी ने उन्हें भारतीय टीम का नया ‘रन चेज मास्टर’ बना दिया है।
