भोपाल | मध्य प्रदेश में मानसून लगातार अपना असर दिखा रहा है और झमाझम बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। भारी बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर हैं। जिसकी वजह से एक दर्जन से ज्यादा डैम ऐसे हैं जिनके गेट खोलने पड़े हैं। ग्वालियर चंबल संभाग में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग बरेली की जानकारी के मुताबिक यहां पर अगले 24 घंटे में 8 इंच तक पानी गिर सकता है। इसके अलावा इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।
सोमवार को यहां होगी बारिश
सोमवार को शिवपुरी, मुरैना, ग्वालियर, अशोकनगर, दतिया, गुना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, शिवपुरी में अति भारी बारिश का रेट जारी किया गया है। नीमच, मंदसौर, हरदा, खंडवा, आगर, मालवा, रायसेन, पांढुर्णा, विदिशा, सागर, बैतूल, नर्मदा पुरम, छतरपुर, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा में भारी बारिश का अलर्ट है। वही राजगढ़, सीहोर, इंदौर, भोपाल, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, उज्जैन, बैतूल, हरदा, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, झाबुआ, खरगोन, खंडवा, धार, बुरहानपुर, में मध्यम बारिश का अलर्ट है।
कई सिस्टम हैं एक्टिव
फिलहाल एक मानसूनी ट्रफ लाइन कोटा, उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के कम दबाव के क्षेत्र से होती हुई बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसके अलावा दक्षिणी पंजाब में चक्रवात और कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के आसपास बना हुआ है। दक्षिण पश्चिम की तरफ झुक वाला एक चक्रवात भी ऊपरी हवा में बना हुआ है। इन सभी मौसम प्रणालियों के कारण बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से लगातार नमी आ रही है जिसकी वजह से बारिश हो रही है। 31 जुलाई तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
