भोपाल | मध्य प्रदेश में मानसून का पूरा असर देखने को मिल रहा है। चक्रवात के असर की वजह से 30 31 जुलाई तक बारिश जारी रहेगी। आज 53 से ज्यादा जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरे प्रदेश में हो रही बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर आ गए हैं।
चलिए अब आपको बता देते हैं की मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के किन स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया। ये भी जान लेते हैं कि आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है।
यहां भारी बारिश का अलर्ट
आज मौसम विभाग ने उज्जैन, सीहोर, राजगढ़ और शाजापुर में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। आगर मालवा, इंदौर, नीमच मालवा निमाड़, बुरहानपुर, खंडवा, अशोक नगर, गुना, हरदा, नर्मदापुरम, सागर,पांढुर्णा, बालाघाट सिवनी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, शहडोल, डिंडोरी, अनूपपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
कई सिस्टम हैं एक्टिव
इन दिनों एक द्रोणिका अनूपगढ़ और रीवा से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। अवदाब गायक क्षेत्र उत्तरी और पूर्वी मध्य प्रदेश पर बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी भी आ रही है। जिसका असर ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, रीवा में नजर आ रहा है।