, , ,

MP के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम बदला; मावठे की संभावना बढ़ी

Author Picture
Published On: 23 January 2026

MP के उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में अगले 24 घंटे के भीतर बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है।

राजधानी भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग में फिलहाल बारिश का सीधा अलर्ट नहीं है, लेकिन आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। गुरुवार को भी भोपाल सहित कई जिलों में बादलों की मौजूदगी से दिन की गर्मी में कमी दर्ज की गई थी। मौसम के इस बदले मिजाज से लोगों को दिन में राहत जरूर मिली है।

MP के 8 जिलों में बारिश का अल

देश के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और बारिश के चलते पश्चिमी विक्षोभ का असर अब मध्यप्रदेश तक पहुंच रहा है। इसी वजह से प्रदेश में अचानक मौसम ठंडा और नम हो गया है। उत्तर भारत में सक्रिय यह सिस्टम आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बढ़ा रहा है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, गुरुवार से ही प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को उत्तरी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा, 26 जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत में एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसका असर मध्यप्रदेश में भी दिखाई देने की संभावना है।

इस सीजन का पहला मावठा

मानसूनी सीजन समाप्त होने के बाद नवंबर और दिसंबर में प्रदेश के किसी हिस्से में बारिश नहीं हुई थी। अब जनवरी के अंत में मावठा गिरने की उम्मीद जताई जा रही है। यदि ऐसा होता है तो यह इस सीजन की पहली शीतकालीन बारिश होगी, जो किसानों के लिए कुछ हद तक लाभकारी भी हो सकती है।

तेज ठंड का दौर

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक प्रदेश में तेज ठंड का कोई बड़ा दौर नहीं रहेगा। हालांकि सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। गुरुवार को ग्वालियर, सतना, रीवा, गुना, इंदौर, उज्जैन, खजुराहो, मंडला और सिवनी सहित कई जिलों में कोहरे की स्थिति बनी रही।

प्रदेश में सबसे कम तापमान कटनी जिले के करौंदी में दर्ज किया गया, जहां न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस रहा। नौगांव में 6.5 डिग्री, उमरिया में 6.9 डिग्री, रीवा में 7 डिग्री और खजुराहो में 7.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। बड़े शहरों में ग्वालियर में 9 डिग्री, जबलपुर में 10.9 डिग्री, भोपाल में 11.2 डिग्री, इंदौर में 13.6 डिग्री और उज्जैन में 13.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp