सर्दियों की मिठास, बादाम के हलवे की रॉयल और आसान रेसिपी

Author Picture
Published On: 12 December 2025

सर्दियां आते ही मीठे की craving बढ़ जाती है और मन करता है कुछ ऐसा खाया जाए जो शरीर को गर्माहट भी दे और स्वाद भी लाजवाब हो। अगर आप भी इसी तलाश में हैं, तो बादाम का हलवा आपके लिए एकदम परफेक्ट डेज़र्ट है। बादाम सेहत से भरपूर होते हैं और उनका बना हलवा तो दिल, दिमाग और स्वाद तीनों को खुश कर देता है। अच्छी बात यह है कि बादाम का हलवा सुनने में जितना रॉयल लगता है, उसे बनाना उतना मुश्किल बिल्कुल नहीं। थोड़ी-सी तैयारी, थोड़ा धैर्य और थोड़ी-सी घी की खुशबू बस, आपका हलवा तैयार! आज की यह रेसिपी बिल्कुल आसान भाषा में है, ताकि जिसे चाहें, जब चाहें, आप खुद बना सकें।

बादाम का हलवा

  • शरीर को गर्म रखता है
  • दिमाग के लिए फायदेमंद
  • स्वाद में बेहद रिच और क्रीमी
  • त्योहारों और खास मौकों के लिए परफेक्ट
  • बच्चों को भी बहुत पसंद आता है

आवश्यक सामग्री

  • बादाम – 1 कप
  • दूध – 1 कप
  • घी – 3-4 टेबलस्पून
  • चीनी – ½ से ¾ कप
  • केसर – कुछ धागे
  • इलायची पाउडर – ½ टीस्पून

रेसिपी

  • सबसे पहले बादाम को 5-6 घंटे या रात भर पानी में भिगो दें।
  • यदि समय कम हो, तो इन्हें 10 मिनट गर्म पानी में भी भिगो सकते हैं।
  • जब बादाम नरम हो जाएं, उनका छिलका निकाल लें और दूध की मदद से एक स्मूद पेस्ट तैयार करें।
  • पेस्ट न बहुत पतला होना चाहिए और न बहुत गाढ़ा जैसे खीर का गाढ़ापन हो।
  • कड़ाही में 1-2 टेबलस्पून घी डालकर हल्का गर्म करें।
  • अब इसमें बादाम का पेस्ट डालें और मध्यम आंच पर चलाते हुए पकाएं।
  • इस स्टेप में थोड़ी मेहनत करनी पड़ती है क्योंकि पेस्ट नीचे लग सकता है।
  • धीरे-धीरे पेस्ट गाढ़ा होने लगेगा और इसकी कच्ची महक भी खत्म हो जाएगी।
  • जब पेस्ट हल्का-सा रंग बदलने लगे, तब इसमें चीनी डालें।
  • चीनी डालते ही मिश्रण थोड़ा पतला हो जाएगा चिंता मत करें, कुछ ही मिनट में यह फिर से गाढ़ा होने लगेगा।
  • अब बचा हुआ घी भी डाल दें और लगातार चलाते रहें।
  • घी से हलवे में चमक और richness दोनों आ जाती हैं।
  • अगर आप केसर इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इसे 1 टेबलस्पून गर्म दूध में भिगोकर हलवे में डालें।
  • साथ ही इलायची पाउडर भी डाल दें।
  • इन दोनों से हलवे की खुशबू और स्वाद राजा-महाराजाओं वाली फील दे देते हैं।
  • अब हलवे को तब तक चलाते रहें जब तक यह पैन छोड़कर एकसाथ न आने लगे।
  • जब मिश्रण कड़ाही के किनारों से अलग होने लगे और चमक दिखने लगे, समझ लीजिए आपका बादाम हलवा तैयार है।
  • बादाम का हलवा गर्म ही सबसे अच्छा लगता है।
  • ऊपर से कुछ कटे बादाम या पिस्ता डालकर सर्व करें।
  • चाहें तो इसे एक एयरटाइट डिब्बे में भरकर 2-3 दिन तक फ्रिज में रख सकते हैं।

कुछ खास टिप्स

  • ज्यादा घी डालने से हलवा और भी स्मूद और रिच बनता है।
  • चीनी की जगह गुड़ का उपयोग भी कर सकते हैं, स्वाद थोड़ा अलग पर हेल्दी लगेगा।
  • बादाम के साथ थोड़ा काजू भी डालेंगे, तो हलवे का टेक्सचर और बढ़िया होगा।
  • हलवे को धीमी आंच पर पकाएं, तभी असली स्वाद आता है।
Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp