फूड | 9 अगस्त को रक्षाबंधन का त्यौहार है और बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनसे रक्षा का वचन लेंगी। भाई भी इस दिन पूरे दिल के साथ अपनी बहनों को रक्षा का वचन और खूबसूरत से तोहफे देते हैं। त्यौहार अपने साथ खुशियों की सौगात और मिठाइयों का स्वाद लेकर आते हैं।
रक्षाबंधन में भाइयों को कुछ और चाहिए हो या नहीं लेकिन वह स्वादिष्ट मिठाई जरूर खाना चाहते हैं। इस दिन हर जगह रंग बिरंगी मिठाइयों का खूब बोलबाला देखने को मिलता है। बाजारों में राखी के पहले से ही बहुत सारी मिठाइयां देखने को मिलने लगती है। अगर आप भी अपने भाई को खास सरप्राइज देना चाहती हैं तो उनके लिए कोई फ्यूजन स्वीट डिश घर में ही तैयार कर सकती हैं। आज हम आपको ऐसी ही डिशेज के बारे में बताते हैं।
मैंगो घेवर
राखी के समय सबसे ज्यादा अगर कोई मिठाई बिकती है तो वह घेवर ही है। वहीं आम गर्मियों की पहचान कहे जाते हैं। इन दोनों को मिलाकर आप एक अनोखी मिठाई तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगेगी आपको केवल घेवर और आम की प्यूरी चाहिए होगी। घेवर को आम की प्यूरी और रबड़ी के साथ सजाकर आप अपने भाई को खिला सकते हैं। यह राजस्थान की फेमस मिठाई है।
सामग्री
- मैदा 1 कप, ठंडा घी ¼ कप, दूध ¼ कप, पानी आवश्यकतानुसार, बेकिंग पाउडर ¼ चम्मच
- तलने के लिए घी/तेल
- चीनी 1 कप, पानी ½ कप, केसर, इलायची
- मैंगो प्यूरी 1 कप, व्हीप्ड क्रीम ½ कप, पिस्ता-बादाम
विधि
- ठंडे घी को फेंटें, मैदा, बेकिंग पाउडर, दूध और पानी डालकर पतला घोल बनाएं।
- गरम घी/तेल में ऊँचाई से घोल डालकर परतें बनाते हुए सुनहरा तलें।
- चीनी-पानी से 1 तार की चाशनी बनाएं, केसर-इलायची डालें।
- घेवर को चाशनी में डुबोकर निकालें।
- मैंगो प्यूरी व व्हीप्ड क्रीम मिलाकर घेवर पर फैलाएं, पिस्ता-बादाम से सजाएं।
एप्पल जलेबी
जलेबी भारत में खाई जाने वाली सबसे टॉप मिठाई है। इसे लोग बिना त्यौहार के खाना भी पसंद करते हैं। आप ने जलेबी तो खाई होगी लेकिन क्या कभी सेब जलेबी का स्वाद चखा है। यह खाने में टेस्टी और बहुत हेल्दी होती है। आप इसे बहुत आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं।
सामग्री
- सेब – 2 (पतले रिंग्स में कटे)
- मैदा – 1 कप
- कॉर्नफ्लोर – 2 बड़े चम्मच
- दही – ¼ कप
- बेकिंग पाउडर – ¼ छोटा चम्मच
- चीनी – 1 कप, पानी – ½ कप, केसर, इलायची
- तलने के लिए तेल
विधि
- मैदा, कॉर्नफ्लोर, दही, बेकिंग पाउडर और थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा बैटर बनाएं, 6–8 घंटे खमीर आने दें।
- चीनी और पानी से 1 तार की चाशनी बनाएं, केसर-इलायची डालें।
- सेब के रिंग्स को बैटर में डुबोकर गोल आकार में गरम तेल में सुनहरा तलें।
- गरम-गरम जलेबी को चाशनी में डालें, 1–2 मिनट बाद निकालकर सर्व करें।
रसमलाई केक
रसमलाई तो रक्षाबंधन पर हर कोई खता है लेकिन आप चाहे तो इसका केक तैयार कर सकते हैं। ये फ्यूजन डिश रसमलाई की अपेक्षा खाने में काफी ज्यादा टेस्टी लगेगी। आपको इसके लिए रसमलाई, ब्रेड और क्रीम की आवश्यकता होगी।
सामग्री
- तैयार स्पॉन्ज केक – 1
- रसमलाई – 6–8 पीस (रस सहित)
- व्हीप्ड क्रीम – 1 कप
- केसर, इलायची पाउडर
- पिस्ता-बादाम – सजावट के लिए
विधि
- केक को 2–3 लेयर में काटें।
- हर लेयर पर रसमलाई का रस डालकर सोक करें।
- व्हीप्ड क्रीम में थोड़ा रसमलाई का रस, केसर और इलायची पाउडर मिलाएं।
- हर लेयर पर क्रीम फैलाएं और रसमलाई के टुकड़े रखें।
- ऊपर से पूरी तरह क्रीम कोट कर पिस्ता-बादाम और केसर से सजाएं।
- 1–2 घंटे फ्रिज में ठंडा करें, फिर काटकर परोसें।
