बहुत निराला है भारत का स्ट्रीट फूड, अलग-अलग शहरों में चखें बेहतरीन स्वाद

Author Picture
Published On: 25 August 2025

नई दिल्ली | भारत को अपनी संस्कृति के अलावा बेहतरीन स्वाद के लिए पहचाना जाता है। खाने पीने के व्यंजनों की बात करें तो यहां के स्ट्रीट फूड का स्वाद बहुत ही निराला है। यह आपके यहां के लगभग हर राज्य और शहर की गली मोहल्ले में मिल जाएगा।

अगर आप भी घूमने फिरने और खाने पीने के शौकीन हैं, तो आज हम आपको भारत के अलग-अलग शहरों में मिलने वाले स्वादिष्ट व्यंजनों के बारे में बताते हैं। जब आप यहां जाएंगे तो इनका स्वाद चखने के बाद दीवाने हो जाएंगे।

दिल्ली

भारत की राजधानी दिल्ली पर्यटक स्थलों के अलावा अपने बेहतरीन स्वाद के लिए भी पहचाना जाता है। जब आप यहां जाएंगे तो आपको छोले भटूरे, कबाब और चाट जैसे मशहूर स्ट्रीट फूड का आनंद लेने को मिलेगा।

मुंबई

मुंबई को हम मायानगरी और भारत की आर्थिक राजधानी के रूप में मशहूर शहर के रूप में पहचानते हैं। यह शहर अपनी चकाचौंध से हमेशा ही लोगों को आकर्षित करता आया है। जब आप यहां जाएंगे तो आपको पानी पुरी, बॉम्बे सेंडविच और वड़ा पाव जैसे व्यंजन खाने को मिलेंगे।

कोलकाता

कोलकाता सांस्कृतिक रूप से प्रसिद्ध एक बहुत ही खूबसूरत शहर है। जब आप यहां जाएंगे तो आपको ऐतिहासिक महलों और स्मारक का दीदार करने को मिलेगा। आपको यहां काठी रोल, मिस्टी दोई और पुचका जैसे व्यंजन खाने को मिलेंगे।

अमृतसर

अमृतसर पंजाब की सबसे खूबसूरत और प्रसिद्ध शहरों में से एक है। यहां पर आपको छोले, जलेबी, कुलचे और लस्सी का आनंद लेने मिलेगा।

बनारस

बनारस भारत की आध्यात्मिक नगरी में से एक है। यहां के घाट और पवित्र मंदिर लोगों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। आपके यहां कचौड़ी, जलेबी और चाट का आनंद लेने को मिलेगा। बनारसी स्वाद आपके दिल को जीत लेगा।

जयपुर

जयपुर एक बहुत ही सुंदर शहर है जिसे गुलाबी नगरी के नाम से पहचाना जाता है। यहां पर आपको ऐतिहासिक इमारत का दीदार करने को मिलेगा। आप यहां घेवर, प्याज कचोरी, लस्सी और राजस्थानी व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp