, , ,

MP BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने घोषित की नई टीम, अश्विनी परांजपे को मिली महिला मोर्चा की कमान

Author Picture
Published On: 23 November 2025

MP बीजेपी संगठन में लंबे समय से इंतज़ार कर रही नई नियुक्तियों पर आखिर शनिवार को विराम लग गया। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी नई टीम का ऐलान करते हुए प्रदेश कार्यालय व्यवस्था, प्रकोष्ठों और मोर्चों के लिए जिम्मेदार पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी। सबसे ज्यादा चर्चा महिला मोर्चा की नई प्रदेश अध्यक्ष को लेकर रही, जहां पार्टी ने जबलपुर की अश्विनी परांजपे पर भरोसा जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी।

युवा मोर्चा की कमान श्याम टेल को दी गई है, जबकि महिला मोर्चा में कई दिग्गज नामों को पीछे छोड़ते हुए अश्विनी परांजपे को यह महत्वपूर्ण पद दिया गया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, संगठन ने इस बार ऐसे चेहरों पर दांव लगाया है, जिनका जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ हो और जो लंबे समय से संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय हों।

20 साल की मेहनत का मिला फल

पद संभालने के बाद अश्विनी परांजपे ने कहा कि वह पिछले 25 सालों से राजनीति में सक्रिय हैं और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपनी राजनीति की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें अलग-अलग समय पर कई जिम्मेदारियां दीं, जिन्हें निभाने की उन्होंने हमेशा ईमानदार कोशिश की। अब जब उन्हें महिला मोर्चा की कमान सौंपी गई है, तो वह महिलाओं के उत्थान, संगठन के विस्तार और पार्टी के हित में पूरी मेहनत से काम करेंगी।

उन्होंने कहा कि बीजेपी एक कैडर बेस्ड संगठन है और यहां हर कार्यकर्ता पार्टी के सिद्धांतों और वर्किंग सिस्टम को समझते हुए काम करता है। मैं भी उसी व्यवस्था के अनुरूप काम करूंगी और कोशिश रहेगी कि मध्यप्रदेश की हर महिला तक मोर्चे की पहुंच बने।

वरिष्ठ नेतृत्व का जताया आभार

नई जिम्मेदारी मिलने पर परांजपे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मुख्यमंत्री मोहन यादव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन का भरोसा ही उनका सबसे बड़ा संबल है और वह महिलाओं के हर सुख-दुख में साथ खड़ी रहेंगी।

देवास के प्रीतम सिंह सोलंकी निष्कासित

इसी बीच, बीजेपी ने देवास जिले के पदाधिकारी प्रीतम सिंह सोलंकी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। हालांकि कारण स्पष्ट नहीं किया गया, लेकिन संगठन ने इसे अनुशासनात्मक कार्रवाई बताया है। नई टीम की घोषणा के साथ ही साफ हो गया है कि प्रदेश बीजेपी आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर तेजी से तैयारी मोड में आ चुकी है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp