, ,

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के नाम पर आज लग सकती है मुहर, पढ़ें अपडेट यहां

Author Picture
Published On: 1 July 2025

भोपाल | मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष का फैसला मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया के साथ लगभग तय हो जाएगा। सोमवार को पार्टी ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया। यदि सिर्फ एक नामांकन दाखिल होता है, तो आज ही निर्विरोध चयन हो जाएगा, अन्यथा बुधवार को मतदान कराया जाएगा।

फिलहाल, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल को अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सहमति भी उनके नाम पर बन चुकी है। यदि भाजपा नेतृत्व आदिवासी कार्ड चलाता है, तो केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके का नाम सामने आ सकता है। वहीं बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस को महिला चेहरे के रूप में संभावित दावेदार माना जा रहा है।

चुनाव प्रक्रिया क्या है?

नामांकन मंगलवार शाम 4:30 से 6:30 बजे तक लिए जाएंगे। शाम 7:30 बजे तक जांच और रात 8:30 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया चलेगी। यदि एक से अधिक नामांकन हुए तो बुधवार सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक वोटिंग होगी। इसके बाद मतगणना और परिणाम की घोषणा की जाएगी।
प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव राज्य निर्वाचक मंडल करता है, जिसमें कुल 379 पार्टी प्रतिनिधि होते हैं — इनमें विधायक, सांसद और जिला प्रतिनिधि शामिल हैं। इनमें से 17 विधायक और 3 सांसद पहले ही तय हो चुके हैं।

प्रदेश स्तर पर बदलाव

चुनाव के बाद भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के 44 सदस्यों का चयन भी किया जाएगा, जो बाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन में मतदाता बनेंगे। इस बीच, भाजपा के 9 राज्यों में दो दिनों में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति तय होनी है। आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, हिमाचल, उत्तराखंड और तेलंगाना में नामांकन के साथ ही निर्विरोध चयन तय माना जा रहा है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp